घर-घर जाकर दिलाई स्वच्छता शपथ
कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित जन शिक्षण संस्थान, रोहतक द्वारा दिनांक 16 जुलाई से 31 जुलाई, 2018 तक स्वच्छता पखवाड़ा मनाया गया। इस दौरान स्वच्छता एवं पौधारोपण संबंधी अनेक गतिविधियों का सफल संचालन किया गया। पर्यावरण एवं स्वच्छता के प्रति आम जनमानस को प्रतिबद्ध करने के उद्देश्य से जन शिक्षण संस्थान लोगों के घर-घर पहुंचा और उनके पारिवारिक सदस्यों को स्वच्छता का ध्यान रखने और पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्द्धन के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने की शपथ दिलाई। संस्थान के प्रभारी निदेशक श्री राजेश कश्यप के नेतृत्व में संस्थान के पदाधिकारियों ने लोगों को घर-घर जाकर स्वच्छता एवं पर्यावरण के सन्दर्भ में जागरूक किया। इस रचनात्मक गतिविधि के लिए संस्थान के चेयरमैन डॉ. जसफूल सिंह ने सभी पदाधिकारियों को बधाई दी। डॉ. जसफूल सिंह ने आम जन मानस से आह्वान किया कि यदि हम स्वच्छता का ध्यान रखेंगे तो अनेक भयंकर रोगों से बचे रह सकेंगे और अधिक से अधिक पौधारोपण करेंगे तो प्राकृतिक आपदाओं से बचे रह सकेंगे।
रिपोर्ट:
राजेश कुमार ‘कश्यप’
प्रभारी निदेशक,
जन शिक्षण संस्थान, रोहतक
(कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय, भारत सरकार)
मोबाईल नं.: 9416629889
email : jssrohtak@rediffmail.com