Showing posts with label महम में सौन्दर्य संवर्द्धन व्यावसायिक प्रशिक्षण का शुभारंभ. Show all posts
Showing posts with label महम में सौन्दर्य संवर्द्धन व्यावसायिक प्रशिक्षण का शुभारंभ. Show all posts

Saturday, 18 February 2017

महम में सौन्दर्य संवर्द्धन व्यावसायिक प्रशिक्षण का शुभारंभ


महम  में सौन्दर्य संवर्द्धन व्यावसायिक प्रशिक्षण का शुभारंभ

महम स्थित ‘ईश्वर सदन’ में सौन्दर्य संवर्द्धन (ब्यूटीकल्चर) व्यावसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि हरियाणा नवयुवक कला संगम के महानिदेशक डॉ. जसफूल सिंह ने किया और कार्यक्रम की अध्यक्षता मानव संसाधन विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा पोषित जन शिक्षण संस्थान रोहतक के प्रभारी निदेशक राजेश कश्यप एवं संचालन क्षेत्रीय प्रभारी प्रियन्का ने किया। प्रशिक्षणार्थियों को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ. जसफूल सिंह ने कहा कि स्वरोजगार एवं स्वावलंबन के लिए व्यावसायिक प्रशिक्षण लेना बेहद जरूरी है। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को आशीर्वाद एवं बधाईयां देते हुए कहा कि वे पूरी लगन एवं निष्ठा के साथ प्रशिक्षण पूर्ण करें। डॉ. जसफूल सिंह ने प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण उपरांत स्वरोजगार एवं स्वालंबन के लिए मार्गदर्शन भी किया। संस्थान के प्रभारी निदेशक राजेश कश्यप ने प्रशिक्षणार्थियों को जीवन में सफलता पाने के गुर समझाए और उन्हें जीवन में कामयाब होने के लिए पे्ररित किया। उन्होंने प्रशिक्षण कार्यक्रम से जुड़ी जानकारियां देते हुए कहा कि जन शिक्षण संस्थान गरीबों, जरूरतमन्दों, कम पढ़े-लिखे युवकों, युवतियों एवं महिलाओं के लिए वरदान है। उन्होंने आगे कहा कि मानव संसाधन विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा पोषित इस संस्थान में प्रशिक्षणार्थियों को रोजगारदायक व्यावसायिक प्रशिक्षण करवाये जाते हैं। इसके साथ ही उनके अन्दर छिपी प्रतिभा को भी निखारने के भरपूर अवसर दिए जाते हैं। क्षेत्रीय प्रभारी प्रियन्का ने बताया कि संस्थान में सिलाई, ब्यूटीकल्चर, बैग बनाना, खिलौने बनाना, हैण्डीक्राफ्ट, मेहन्दी, केश सज्जा, सैनीटरी पैड, विडियोग्राफी, विडियोग्राफी, बेसिक कम्प्यूटर कोर्स, डोना कप प्लेट बनाना, बेकरी आदि अनेक व्यावसायिक प्रशिक्षण उपलब्ध हैं। प्रशिक्षण पूर्ण करने के बाद प्रशिक्षणार्थी कौशल युक्त हो जाते हैं और आसानी से स्वरोजगार स्थापित कर सकते हैं व स्वावलंबी बन सकते हैं। इस अवसर पर संस्था के महानिदेशक डॉ. जसफूल सिंह, प्रभारी निदेशक राजेश कश्यप एवं क्षेत्रीय प्रभारी प्रियन्का ने अनुदेशिका पूजा को प्रशिक्षण सामग्री एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रम भेंट किया।
Thanks Print Media