Showing posts with label महम स्थित ‘ईश्वर सदन’ में ड्रेस मेकिंग के कोर्स का उद्घाटन. Show all posts
Showing posts with label महम स्थित ‘ईश्वर सदन’ में ड्रेस मेकिंग के कोर्स का उद्घाटन. Show all posts

Saturday, 16 September 2017

महम स्थित ‘ईश्वर सदन’ में ड्रेस मेकिंग के कोर्स का उद्घाटन

महम स्थित ‘ईश्वर सदन’ में ड्रेस मेकिंग के कोर्स का उद्घाटन


हमें किसी भी उद्यम में सफलता सुनिश्चित करने के लिए कौशलता हासिल करनी चाहिए और कौशलता हासिल करने के लिए प्रशिक्षण जरूर लेना चाहिए। यह आह्वान जन शिक्षण संस्थान, रोहतक के चेयरमैन डॉ. जसफूल सिंह ने महम स्थित ‘ईश्वर सदन’ में ड्रेस मेकिंग के कोर्स का उद्घाटन करते हुए उपस्थित प्रशिक्षणार्थियों से किया। उन्होंने आगे कहा कि आज कौशल और प्रतियोगिता का युग है और जिसके पास कौशल है, वही इस प्रतिस्पद्र्धी युग में सफलता हासिल कर सकता है। डॉ. जसफूल सिंह ने आगे कहा कि संस्थान प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण के साथ-साथ स्वरोजगार स्थापित करने के लिए भी समुचित मार्गदर्शन देता है। इस अवसर पर संस्थान के प्रभारी निदेशक राजेश कश्यप ने प्रशिक्षणार्थियों को संस्थान द्वारा दिए जाने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि संस्थान द्वारा सिलाई, हाथ की कढ़ाई, ब्यूटीशिन, खिलौने बनाने, बैग बनाने, जूती बनाने, डोना-कप-प्लेट बनाने, फोटोग्राफी, विडियोग्राफी, फर्नीचर, हैण्डीक्राफ्ट आदि दर्जन भर विभिन्न रोजगारदायक प्रशिक्षण संचालित किए जा रहे हैं। देहात, कस्बों व कॉलोनियों में भी प्रशिक्षण उपकेन्द्र स्थापित किए जा रहे हैं। राजेश कश्यप ने आगे बताया कि 15 से 45 वर्ष तक के गरीब, जरूरतमन्द, अनपढ़ अथवा अल्पशिक्षित महिलाएं, लड़कियां व लडक़े संस्थान से रूचिनुसार प्रशिक्षण ले सकते हैं। प्रशिक्षण उपरांत उन्हें मानव संसाधन विकास मंत्रालय, भारत सरकार के सौजन्य से प्रशिक्षण-प्रमाण पत्र भी प्रदान किए जाते हैं। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी जितेन्द्र गिरधर, सहायक कार्यक्रम अधिकारी प्रियन्का, लेखाकार अनिल कुमार, अनुदेशिका रीतू सैनी आदि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

(राजेश कश्यप)
प्रभारी निदेशक
जन शिक्षण संस्थान, रोहतक
मोबाईल नं.- 9416629889
Thanks Print Media