Showing posts with label मायना में स्वच्छता जागरूकता कार्यशाला का आयोजन. Show all posts
Showing posts with label मायना में स्वच्छता जागरूकता कार्यशाला का आयोजन. Show all posts

Saturday, 27 July 2019

मायना में स्वच्छता जागरूकता कार्यशाला का आयोजन


मायना में स्वच्छता जागरूकता कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए निदेशक राजेश कश्यप
  मायना में स्वच्छता जागरूकता कार्यशाला का आयोजन

जन शिक्षण संस्थान, रोहतक द्वारा गाँव मायना में स्वच्छता जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता संस्थान के निदेशक राजेश कश्यप और क्षेत्र समन्वयक कविता तोमर ने की। 
मायना में स्वच्छता जागरूकता कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए क्षेत्र समन्वयक कविता तोमर
उन्होंने बताया कि संस्थान द्वारा 16 से 31 जुलाई के बीच स्वच्छता जागरूकता पखवाड़ा मनाया जा रहा है, जिसके तहत गाँवों व शहर में कई तरह के कायक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में मायना गाँव में स्वच्छता कार्यशाला और जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। 
मायना में स्वच्छता जागरूकता रैली निकालते हुए जन शिक्षण संस्थान के पदाधिकारी एवं प्रशिक्षणार्थी
इसके साथ ही पौधारोपण भी किया गया। स्वच्छता कार्यशाला में प्रशिक्षणार्थियों को स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण पर विस्तार से जानकारियां दी गईं। 

मायना में पौधारोपण करते हुए जन शिक्षण संस्थान के पदाधिकारी एवं प्रशिक्षणार्थी
निदेशक राजेश कश्यप ने अध्यक्षीय सम्बोधन में कहा कि हमें स्वच्छता की शुरूआत स्वयं से करनी होगी। स्वच्छता से ही स्वस्थता का निर्माण होता है। निदेशक राजेश कश्यप ने पहले अपने घर में, उसके बाद अपने मोहल्ले व कॉलोनी में स्वच्छता लाने का आह्वान किया और प्रशिक्षणार्थियों को संकल्प दिलाया। क्षेत्र समन्वयक कविता तोमर ने प्रशिक्षणार्थियों को पर्यावरण संरक्षण पर जोर देने का आह्वान किया और उन्हें अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया। 
स्वच्छता भाषण प्रतियोगिता में विजेता प्रतियोगी को सम्मानित करते हुए निदेशक राजेश कश्यप
इस अवसर पर प्रशिक्षणार्थियों के लिए स्वच्छता का महत्व और पर्यावरण संरक्षण विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके साथ ही गाँव में पर्यावरण जागरूकता रैली भी निकाली गई। भाषण प्रतियोगिता में अन्नू सुपुत्री अजीत सिंह ने प्रथम, अन्नू सुपुत्री सतीश ने द्वितीय स्थान और प्रियन्का पत्नी नसीब सिंह ने तृतीय स्थान हासिल किया। 
स्वच्छता भाषण प्रतियोगिता में विजेता प्रतियोगी को सम्मानित करते हुए निदेशक राजेश कश्यप
जबकि रीतू और रेखा को क्रमशः चौथा व पांचवां स्थान हासिल किया। सभी विजेता प्रतिभागियों को निदेशक राजेश कश्यप व क्षेत्र समन्वयक कविता गोयत ने पुरस्कृत किया। स्वच्छता पर उल्लेखनीय कार्य के लिए अनुदेशिका निर्मला देवी को प्रशंसा पत्र से सम्मानित किया या। 

स्वच्छता भाषण प्रतियोगिता में विजेता प्रतियोगी को सम्मानित करते हुए निदेशक राजेश कश्यप
समाजसेवी राज शर्मा व मोहित ने भी कार्यशाला में भागीदारी की।

Thanks Print Media





With Regards,

(RAJESH KR. KASHYAP)
Director,
JAN SHIKSHAN SANSTHAN, ROHTAK (HARYANA)
(Ministry of Skill Development & Entrepreneurship, Govt. of India)
Mobile/Whats App No, : 9416629889