Showing posts with label स्वच्छता पखवाड़ा समापन समारोह आयोजित. Show all posts
Showing posts with label स्वच्छता पखवाड़ा समापन समारोह आयोजित. Show all posts

Wednesday, 31 July 2019

जन शिक्षण संस्थान, रोहतक द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा समापन समारोह आयोजित


स्वच्छता पखवाड़ा समापन समारोह आयोजित
प्रतियोगिता विजेताओं को किया सम्मानित



जन शिक्षण संस्थान, रोहतक द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा समापन समारोह आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्षता चेयरमैन डा. जसफूल सिंह और संचालन निदेशक राजेश कश्यप ने किया। उल्लेखनीय है कि 16 से 31 जुलाई तक स्वच्छता पखवाड़ा मनाया गया। 

इस दौरान स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण से सम्बंधित गतिविधियों और प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। संस्थान के पदाधिकारियों और प्रशिक्षणार्थियों ने पर्यावरण जागरूकता रैली और पौधारोपण के जरिए समाज को पर्यावरण संरक्षण और अधिक से अधिक पेड़ लगाने का सन्देश दिया। 

इसके साथ ही स्वैच्छिक श्रमदान का आयोजन भी किया गया, जिसमें प्रशिक्षण केन्द्र व आसपास साफ-सफाई के कार्य किए गए। स्वच्छता पखवाड़े के दौरान पोस्टर, भाषण, स्लोगन आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। 

समारोह में सभी प्रतियोगी विजेताओं को सम्मानित किया गया। पोस्टर प्रतियोगिता में बसकर व सुमन ने प्रथम, निर्मला व आशा ने द्वितीय और मोनिका व किरन ने तृतीय स्थान हासिल किया। जबकि, अन्नू महम, अन्जु व निशा को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। भाषण प्रतियोगिता में अन्नू ने प्रथम, प्रियन्का ने द्वितीय और अन्नू मायना ने तृतीय स्थान हासिल किया। जबकि रेखा व रीतू को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। 

स्लोगन प्रतियोगिता में अन्नू ने प्रथम, मधु ने द्वितीय और अन्नू मायना ने तृतीय स्थान हासिल किया गया।  इस अवसर पर चेयरमैन डा. जसफूल सिंह ने पदाधिकारियों एवं प्रशिक्षणार्थियों को स्वच्छता शपथ दिलवाई और अधिक से अधिक पेड़ लगाने और स्वच्छता पर जोर देने का आह्वान किया। 

निदेशक राजेश कश्यप ने स्वच्छता पखवाड़े के दौरान दिए गए सराहनीय योगदान के लिए संस्थान के सभी पदाधिकारियों, अनुदेशक, अनुदेशिकाओं और प्रशिक्षणार्थियों की सराहना की और प्रतियोगिताओं में बाजी मारने वाले विजेताओं को बधाई और शुभकामनाएं दीं।  

इस अवसर पर प्रबन्धन बोर्ड सदस्य प्रवीण, कार्यक्रम अधिकारी सुनील कुमार, सहायक कार्यक्रम अधिकारी मनीति, राजेश, रीतू, सुनीता, सुनीषा, निर्मला, शिव, विष्णु आदि अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


Thanks Print Media







With Regards,

(RAJESH KR. KASHYAP)
Director,
JAN SHIKSHAN SANSTHAN, ROHTAK (HARYANA)
(Ministry of Skill Development & Entrepreneurship, Govt. of India)
Mobile/Whats App No, : 9416629889