स्वरोजगार स्थापना व सफलता का आधार है प्रशिक्षण : डॉ. जसफूल सिंह
- जन शिक्षण संस्थान रोहतक द्वारा प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरित
- स्वरोजगार स्थापित करने के लिए किया मार्गदर्शन
| प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र वितरित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ. जसफूल सिंह। साथ में हैं प्रभारी निदेशक राजेश कश्यप एवं सहायक कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती राजपति। |
स्वरोजगार आत्मनिर्भरता एवं स्वावलंबन का मूल आधार है और व्यवसायिक प्रशिक्षण स्वरोजगार स्थापना एवं उसकी सफलता का आधार बनता है। इसलिए, हमें स्वरोजगार स्थापना से पूर्व उस व्यवसाय का प्रशिक्षण अवश्य लेना चाहिए। ये आह्वान गाँव पौली में जन शिक्षण संस्थान रोहतक द्वारा आयोजित प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र वितरण समारोह में हरियाणा नवयुवक कला संगम के महानिदेशक डॉ. जसफूल सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधन में किया। उन्होंने संस्थान द्वारा ड्रेस डिजायनिंग का प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरित करने के उपरांत अपने सम्बोधन में कहा कि प्रशिक्षण से कला एवं कौशलता में निपुणता आती है। हर प्रशिक्षणार्थी प्रशिक्षण पूर्ण करने के उपरांत अपना स्वरोजगार स्थापित करें और अपने जीवन में आत्मनिर्भरता एवं स्वावलम्बन का समावेश करें। इस अवसर पर जन शिक्षण संस्थान के नवनियुक्त प्रभारी निदेशक राजेश कश्यप ने प्रशिक्षणार्थियों को बेहतर भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए स्वरोजगार स्थापित करने हेतु उचित मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि संस्थान का मूल उद्देश्य गरीब, जरूरतमंद, निरक्षर, नवसाक्षर, अल्पशिक्षित युवक-युवतियों एवं महिलाओं को रोजगारप्रद व्यवसायिक प्रशिक्षण प्रदान करके उन्हें स्वरोजगार स्थापित करने के लिए प्रोत्साहन, मार्गदर्शन एवं समुचित सहयोग करना है। संस्थान की सहायक कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती राजपति ने प्रशिक्षणार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि संस्थान प्रशिक्षणार्थियों की प्रतिभा को निरन्तर निखारने एवं कला में निपुणता लाने के लिए निरन्तर कार्यरत है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान आपने जो ज्ञान एवं कौशल हासिल किया है, उसे आत्मनिर्भर बनाने एवं स्वावलंबी बनाने में प्रयोग करें। इस अवसर अनुदेशिका श्रीमती निकी देवी, श्रीमती संगीता, श्रीमती सविता देवी, श्रीमती कमलेश देवी आदि उपस्थित थे।
| प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र वितरित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ. जसफूल सिंह। |
| प्रशिक्षणार्थियों के साथ मुख्य अतिथि एवं संस्थान के पदाधिकारी |
मीडिया बन्धुओं का तहेदिल से आभार एवं शुक्रिया!
प्रिन्ट मीडिया के सम्मानित बन्धुओं द्वारा इस ‘प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र वितरण’ कार्यक्रम को बखूबी कवर किया गया। इसके लिए संस्थान अपने सभी मीडिया बन्धुओं का तहेदिल से आभार प्रकट करता है एवं धन्यवाद व्यक्त करता है।
-राजेश कश्यप
(प्रभारी निदेशक)




No comments:
Post a Comment