Friday, 31 January 2020

बेरोजगारी और बेकारी मिटाना हमारा प्रथम लक्ष्य : राजेश कश्यप


बेरोजगारी और बेकारी मिटाना हमारा प्रथम लक्ष्य : राजेश कश्यप 
  • -भैणी सुरजन की 200 से अधिक लड़कियां और महिलाएं बन चुकी हैं हुनरमन्द 
  • -प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरण समारोह में दी गई स्वरोजगार से जुड़ी जानकारियां 

प्रशिक्षणार्थियों की बेरोजगारी व बेकारी मिटाना हमारा प्रथम लक्ष्य है। इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए हम कई महत्वपूर्ण कदम उठाने जा रहे हैं। यह जानकारी देते हुए कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रायोजित जन शिक्षण संस्थान, रोहतक के निदेशक राजेश कश्यप ने आगे कहा कि हुनर से ही बेरोजगारी और बेकारी मिट सकती है। इसलिए, हर हाथ को हुनर देने की आवश्यकता है। इसलिए, हमने हर हाथ को हुनर और हर हाथ को रोजगार देने के अभियान को घर-घर तक पहुंचाने का निर्णय लिया है। 

उन्होंने गाँव भैणी सुरजन में आयोजित प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि अगर पूरी लग्न व निष्ठा के साथ प्रशिक्षण लिया जाए तो शत प्रतिशत स्वरोजगार हासिल किया जा सकता है। स्वरोजगार से आर्थिक व सामाजिक स्वावलंबन सुनिश्चित होता है। संस्थान का लाभ जन-जन तक पहुंच सके, इसके लिए जेएसएस रोहतक को सोशल मीडिया के विभिन्न मंचो ब्लॉग, फेसबुक, वाट्सअप, ट्वीटर, यूट्यूब चैनल आदि से जोड़ दिया गया है। 

इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि संस्थान द्वारा गाँव भैणी सुरजन की 200 से अधिक लड़कियों और महिलाओं को हुनरमन्द बनाया जा चुका है और वे स्वरोजगार की राह पर तेजी से अग्रसित हो चली हैं। उन्होंने आगे बताया कि संस्थान गरीब, जरूरतमन्द, बेरोजगार, निरक्षर, अल्पसाक्षर और स्कूल की पढ़ाई बीच में छोड़ चुके 15 से 45 वर्ष के लड़के, लड़कियों और महिलाओं को रोजगारदायक प्रशिक्षण प्रदान करता है। इस अवसर पर प्रशिक्षिका सूरजबाला, सन्तोष, मोनू और रेखा ने भी प्रशिक्षणार्थियों को स्वरोजगार से जुड़ी जानकारियां दीं।

कैमरे की नजर 

































































































Thursday, 23 January 2020

अब प्रशिक्षणार्थियों को मिलेंगे बारकोड युक्त प्रमाण पत्र : राजेश कश्यप

Dainik Savera Times 23-01-2020
अब प्रशिक्षणार्थियों को मिलेंगे बारकोड युक्त प्रमाण पत्र : राजेश कश्यप
Mr. Rajesh Kr. Kashyap, Director
पारदर्शिता और प्रामाणिकता बढ़ाने वाले नए फीचर किए गए हैं शामिल
कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रायोजित जन शिक्षण संस्थान के सौजन्य से प्रशिक्षणार्थियों को अब बारकोड वाले प्रशिक्षण प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे। बारकोड स्केन करते ही मोबाईल पर प्रशिक्षणार्थी का पूरा विवरण आ जायेगा। 
Dainik Jagran 23-01-2020
यह जानकारी देते हुए संस्थान के निदेशक राजेश कश्यप ने बताया कि प्रशिक्षण प्रमाण पत्रों की पारदर्शिता और प्रामाणिकता बढ़ाने के उद्देश्य से भारत सरकार ने नए फीचर शामिल किए हैं। सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले प्रशिक्षणार्थियों को जल्द ही ये नए फीचर वाले प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरीत किए जाएंगे। इसके लिए कार्यक्रम रूपरेखा सभी प्रशिक्षण उपकेन्द्रों पर पहुंचाई जायेगी। 
Amar Ujala 23-01-2020
निदेशक राजेश कश्यप ने कहा कि हमारा मूल उद्देश्य प्रशिक्षणार्थियों को अच्छी कौशलता प्रदान करना और स्वरोजगार की राह से जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है। अब तक कई हजार प्रशिक्षणार्थी प्रशिक्षण के उपरांत स्वरोजगार अपनाकर अपनी आमदनी निरन्तर बढ़ा रहे हैं। 
Punjab Kesari 23-01-2020
उन्होंने आगे बताया कि संस्थान से कौशलता हासिल करने के उपरांत स्वरोजगार व रोजगार के क्षेत्र में विशिष्ट सफलता पाने वाले प्रशिक्षणार्थियों को निकट भविष्य में सम्मानित भी किया जायेगा। इसके लिए प्रशिक्षण पूर्ण कर चुके सभी सफल प्रशिक्षणार्थियों से सम्पर्क स्थापित किया जायेगा। 
Dainik Bhaskar 23-01-2020

निदेशक राजेश कश्यप ने एक बार फिर दोहराया कि हमारा एक ही मूल उद्देश्य है सभी प्रशिक्षणार्थियों को कामयाब बनाना। इसके लिए संस्थान हर संभव प्रयास करेगा।

Friday, 17 January 2020

सोशल मीडिया से जुड़ा जन शिक्षण संस्थान, रोहतक : राजेश कश्यप

सोशल मीडिया से जुड़ा जन शिक्षण संस्थान, रोहतक  : राजेश कश्यप
Dainik Bhaskar 17-01-2020
JSS Rohtak नाम से सोशल मीडिया पर मिलेगा जन शिक्षण संस्थान, रोहतक

कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रायोजित जन शिक्षण संस्थान, रोहतक को सोशल मीडिया से जोड़ दिया गया है। अब न केवल संस्थान से जुड़े प्रशिक्षणार्थी, बल्कि अन्य व्यक्ति भी संस्थान के कौशलता कार्यक्रमों व महत्वपूर्ण जानकारियों का लाभ उठा सकेंगे। यह जानकारी संस्थान के निदेशक राजेश कश्यप ने मकड़ौली खुर्द के व्यावसायिक प्रशिक्षण उपकेन्द्र का निरीक्षण करने के उपरांत प्रशिक्षणार्थियों को दी। उन्होंने मोबाईल के माध्यम से विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि सोशल मीडिया के प्रमुख मंचों ब्लाॅग, फेसबुक, ट्वीटर, यूट्यब चैनल, वाट्सअप के जरिए जन शिक्षण संस्थान, रोहतक को जेएसएस रोहतक नाम से जोड़ दिया गया है। 
Dainik Haribhoomi 17-01-2020

निदेशक राजेश कश्यप ने प्रशिक्षणार्थियों से आह्वान किया कि वे स्वयं भी संस्थान से सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़ें और दूसरों को भी जोड़ें, ताकि जन-जन तक कौशलता का सन्देश सहजता के साथ पहुंचाया जा सके। उन्होंने कहा कि यदि हम सोशल मीडिया का सदुपयोग करें तो हमारी सफलता सुनिश्चित हो सकती है। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी सुनील कुमार ने कहा कि संस्थान को सोशल मीडिया से जोड़ने पूर्ण श्रेय निदेशक राजेश कश्यप को जाता है। उनका संकल्प है कि हर प्रशिक्षणार्थी तक प्रशिक्षण से स्वरोजगार तक, सुझावों से लेकर समस्याओं के निराकरण तक और संस्थान की मुख्य गतिविधियों से लेकर कल्याणकारी योजनाओं तक की महत्वपूर्ण जानकारियां घर बैठे उपलब्ध कराई जाएं। प्रशिक्षिका सुमन ने कहा कि संस्थान को सोशल मीडिया से जोड़ने का प्रशिक्षणार्थियों को बहुत लाभ मिलेगा।

Now Available JSS Rohtak on Social Medea. 
Please Click the Link for more Details :









5.Whats App: +91 9416629889


Saturday, 7 September 2019

भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाने के लिए ली शपथ

भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाने के लिए ली शपथ, चलाया हस्ताक्षर अभियान
भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाने के लिए स्वयं से करनी होगी शुरूआत : राजेश कश्यप
भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाने के लिए शपथ दिलवाते हुए जन शिक्षण संस्थान, रोहतक के निदेशक राजेश कश्यप

कौशलता विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय, भारत सरकार के जन शिक्षण संस्थान रोहतक और एंटी करप्शन फाऊंडेशन ऑफ इण्डिया के संयुक्त तत्वावधान में भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाने के लिए शपथ समारोह का आयोजन किया गया। मासिक बैठक के दौरान संस्थान के निदेशक राजेश कश्यप ने सभी पदाधिकारियों, कर्मचारियों और प्रशिक्षणार्थियों से भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाने के लिए अपना समुचित योगदान देने का आह्वान किया। इसके साथ ही उन्होंने अपनी जिम्मेदारी को पूर्ण ईमानदारी के साथ निभाने और किसी भी रूप में भ्रष्टाचार में शामिल न होने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर निदेशक राजेश कश्यप ने कहा कि एक नए भारत के निर्माण के लिए हमें अपने देश को भ्रष्टाचार मुक्त बनाना ही होगा और इसके लिए हमें स्वयं से ही शुरूआत करनी होगी। उन्होंने आगे कहा कि भ्रष्टाचार सिर्फ पैसे की हेरफेर का ही नहीं होता है, बल्कि अपनी जिम्मेदारियों को पूरी ईमानदारी के साथ न निभाना भी भ्रष्टाचार के दायरे में आता है। निदेशक ने आगे कहा कि यदि हम सब स्वयं से यह निश्चय कर लें कि न रिश्वत लेंगे और न देंगे, अपनी जिम्मेदारियों एवं उत्तरदायित्वों को पूरी ईमानदारी व निष्ठा से पूरी करेंगे, भ्रष्टाचार के विरूद्ध मिलकर आवाज उठाएंगे तो हमारा राष्ट्र सच्चे अर्थों में भ्रष्टाचार मुक्त होगा और स्वतः एक नए देश का निर्माण होगा। उल्लेखनीय है कि हाल ही में राजेश कश्यप को एंटी करप्शन फाऊंडेश ऑफ इण्डिया द्वारा मुख्य जिला समन्वयक नियुक्त किया गया है। इस अवसर पर भ्रष्टाचार के विरूद्ध हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया, जिसमें संस्थान के सभी पदाधिकारियों, कर्मचारियों, अनुदेशकों, अनुदेशिकाओं और प्रशिक्षणार्थियों आदि ने बढ़चढ़कर भाग लिया। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी सुनील कुमार, सहायक कार्यक्रम अधिकारी मनीति, अनुदेशिका नीलम नेहरा, निर्मला देवी, मिनाक्षी, रीतु सैनी, मन्जीत, मौसमी, सुमित्रा, निर्मल, सुनीता, सुनीषा आदि उपस्थित रहे।































प्रिन्ट मीडिया के वरिष्ठ पत्रकार मित्रों का तहेदिल से आभार और शुक्रिया।
-राजेश कश्यप
निदेशक,
जन शिक्षण संस्थान, रोहतक।




Wednesday, 4 September 2019

सन्देश : श्री राजेश कुमार कश्यप, निदेशक

सन्देश : श्री राजेश कुमार कश्यप, निदेशक
******
Mr. Rajesh Kr. Kashyap, Director, JSS Rohtak
आपसे विनम्र निवेदन है कि अपना थोड़ा सा कीमती समय दें और इस विडियो को जरूर देखें। आपके अमूल्य सुझावों और प्रतिक्रियाओं का बेसब्री से इंतजार रहेगा।

Please Click the Link for More Details…