Monday, 7 August 2017

प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित

प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित

जन शिक्षण संस्थान, रोहतक द्वारा प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें हरिपुर पालीवास गाँव की गरीब एवं जरूरतमंद 22 महिलाओं को डोना-कप-प्लेट बनाने के प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरित किए गए। प्रशिक्षण प्रमाण पत्र संस्थान के चेयरमैन डॉ. जसफूल सिंह एवं प्रभारी निदेशक राजेश कश्यप ने वितरीत किए। चेयरमैन डॉ. जसफूल सिंह ने प्रशिक्षणार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि डोना-कप-प्लेट का प्रयोग विवाह, पार्टी, सार्वजनिक कार्यक्रमों में बड़े स्तर पर होने लगा है और इसकी डिमाण्ड बढ़ गई है। ऐसे में यह प्रशिक्षण बेहद महत्वपूर्ण एवं लाभदायक सिद्ध होने वाला है। उन्होंने स्वरोजगार स्थापित करने एवं उद्यम की सफलता के लिए कई महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। इस अवसर पर संस्थान के प्रभारी निदेशक ने कहा कि उनका उद्देश्य गरीब, बेरोजगार, जरूरतमंद, अल्पशिक्षित अथवा निरक्षर लोगों के जीवन में नया बदलाव लाना है और उनके सामाजिक व आर्थिक स्तर को ऊपर उठाना है। उन्होंने संस्थान द्वारा चलाए जा रहे रोजगारदायक प्रशिक्षण कार्यक्रमों के बारे विस्तार से जानकारियां दीं और समाज के लोगों को उनका अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। सहायक कार्यक्रम अधिकारी प्रियन्का ने बताया कि संस्थान में बहुमुखी प्रतिभाओं के हुनर को तराशने के लिए अनेक तरह की प्रतियोगिताओं, संगोष्ठियों एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी जितेन्द्र गिरधर, सहायक कार्यक्रम अधिकारी प्रियन्का, लेखाकार अनिल पूनिया, चंचल आदि सभी पदाधिकारी उपस्थित थे। 

(राजेश कश्यप)
प्रभारी निदेशक,
जन शिक्षण संस्थान, रोहतक
(मानव संसाधन विकास मंत्रालय, भारत सरकार)
मोबाईल नं. - 9416629889




















Thanks Print Media





Wednesday, 26 July 2017

हरियाली तीज पर्व पर मेहन्दी प्रतियोगिता आयोजित

हरियाली तीज पर्व पर मेहन्दी प्रतियोगिता आयोजित
धूमधाम से मनाया तीज पर्व
********
हरियाली तीज पर्व जन शिक्षण संस्थान के प्रांगण में धूमधाम से मनाया गया और अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर मेहन्दी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें संस्थान की प्रशिक्षणार्थियों ने अपनी अनूठी कलाओं का प्रदर्शन किया। मेहन्दी प्रतियोगिता की निर्णायक एवं मुख्य अतिथि टीना ग्रेवाल, प्रवक्ता (अंग्रेजी), लुधियाना गु्रप ऑफ कॉलेजिज, लुधियाना रहीं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि संस्थान की प्रशिक्षणार्थियों के अद्भूत एवं अनूठी मेहन्दी कलाओं ने मन मोह लिया। टीना ग्रेवाल ने आगे कहा कि मेहन्दी सजाना हमारी खुशियों एवं उल्लास का सांस्कृतिक प्रतीक है। इस सांस्कृतिक पंरपंरा के संरक्षण एवं संवर्द्धन के लिए संस्थान साधुवाद का पात्र है। इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन डॉ. जसफूल सिंह ने करगिल विजय दिवस पर देश के वीरों एवं शहीदों का स्मरण किया और हरियाली तीज पर्व पर बधाईयां एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने आगे कहा कि तीज पर्व हमारी संस्कृति की संवाहक है। इसलिए, इसे प्यार एवं सौहार्द के साथ मिलकर मनाना चाहिए। संस्थान के प्रभारी निदेशक राजेश कश्यप ने कहा कि हमें अपने रीति-रिवाजों, संस्कारों और त्यौहारों की महत्ता को समझना चाहिए और उनके संरक्षण एवं संवर्द्धन के लिए अपना समुचित योगदान देना सुनिश्चित करना चाहिए। मेहन्दी प्रतियोगिता में नीतू सुपुत्री लीलूराम प्रथम, सीमा सुपुत्री सुरजीत द्वितीय और खुशबू सुपुत्री दर्शन लाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, जिन्हें मुख्य अतिथि श्रीमती टीना ग्रेवाल ने सम्मानित किया। इसके साथ ही मन्जू सैनी, पुष्पा, मनीषा, चंचल, कोमल, ज्योति, सोनिया आदि प्रतिभागियों को सराहनीय भागीदारी के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी जितेन्द्र गिरधर, सहायक कार्यक्रम अधिकारी प्रियन्का, लेखाकार अनिल पूनिया, अनुदेशिका पूजा, चंचल, हैप्पी आदि उपस्थित रहे। 
































Thanks Print Media





-राजेश कश्यप
प्रभारी निदेशक,
जन शिक्षण संस्थान, महम (रोहतक)
मोबाईल - 9416629889