Thursday, 27 June 2019

राजेश कश्यप जन शिक्षण संस्थान के नए निदेशक नियुक्त


जन शिक्षण संस्थान के नवनियुक्त निदेशक राजेश कश्यप को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए चेयरमैन डा. जसफूल सिंह
टिटौली निवासी युवा समाजसेवी राजेश कश्यप कौशलता विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय, भारत सरकार के जन शिक्षण संस्थान, रोहतक के नए निदेशक नियुक्त किए गए हैं। उन्होंने विधिवत रूप से नए निदेशक का कार्यभार संभाल लिया है। संस्थान के चेयरमैन डा. जसफूल सिंह ने उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा और उनका स्वागत किया। इसके साथ ही उन्होंने विश्वास जताया कि राजेश कश्यप के कुशल निर्देशन में संस्थान निरन्तर उन्नति एवं तरक्की करेगा। नए निदेशक के रूप में राजेश कश्यप की नियुक्ति का संस्थान के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, अनुदेशकों, अनुदेशिकाओं एवं प्रशिक्षणार्थियों ने जोरदार स्वागत किया और खुशियां मनाईं। इसके साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि राजेश कश्यप के नेतृत्व में संस्थान नित नई बुलन्दियां हासिल करेगा और संस्थान को एक नई पहचान मिलेगी। 
प्रेस कांफ्रेस को सम्बोधित करते हुए जन शिक्षण संस्थान के नवनियुक्त निदेशक राजेश कश्यप 
इस अवसर पर आयोजित प्रेस कांफ्रेस में नवनियुक्त निदेशक राजेश कश्यप ने अपनी नियुक्ति के लिए चेयरमैन एवं साक्षात्कार कमेटी के सभी सदस्यों का आभार जताया और उन्हें विश्वास दिलाया कि वे पूरी ईमानदारी, जवाबदेही व समर्पित भावना के साथ अपने पद के उत्तरदायित्यों का निर्वहन करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने अपनी भावी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि 15 से 35 वर्ष के गरीब, जरूरतमंद, निरक्षर, अल्पशिक्षित युवक, युवतियों एवं महिलाओं को रोजगारदायक प्रशिक्षण दिया जायेगा और उन्हें स्वरोजगार से जोड़कर आर्थिक एवं सामाजिक रूप से सशक्त किया जायेगा। निदेशक राजेश कश्यप ने आगे बताया कि तत्काल प्रभाव से प्रशिक्षणार्थियों की फीस आधी घटाकर मात्र 25 रूपये प्रतिमाह और अनुसूचित जाति के सभी प्रशिक्षणार्थियों की पूरी फीस माफ की जा रही है। उन्होंने आगे बताया कि उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अनुदेशक, अनुदेशिकाओं और प्रशिक्षणार्थियों को प्रतिवर्ष विशिष्ट अवार्ड से सम्मानित किया जायेगा और उन्हें कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जायेगा। राजेश कश्यप ने आगे बताया कि संस्थान में बहुमुखी प्रतिभाओं को तराशा जायेगा और अनेक रचनात्मक कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा।  
दो दशक से समाजसेवा व स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में सक्रिय हैं राजेश कश्यप
नवनियुक्त निदेशक राजेश कश्यप का स्वागत करते हुए जन शिक्षण संस्थान के चेयरमैन डा. जसफूल सिंह के साथ सभी अधिकारी एवं अनुदेशिकाएं
राजेश कश्यप रोहतक जिले के टिटौली गाँव के निवासी हैं और गत दो दशक से समाजसेवा एवं स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने महर्षि दयानंद विश्ववि़द्यालय, रोहतक से हिन्दी और चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, सिरसा से जनसंचार विषय में स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल की है। उन्हें उत्कृष्ट सेवाओं के लिए डाॅ. भीमराव अम्बेडकर अवार्ड, संत कबीर सम्मान, चन्द्र शेखर आजाद अवार्ड, राजा नाहर सिंह अवार्ड, सिम्मी मरवाह युवा पत्रकार अवार्ड, चौधरी रणबीर सिंह राष्ट्रीय गौरव अवार्ड, राह ग्रूप अवार्ड, भास्कर ग्रीन आईडल अवार्ड, राजीव गांधी समाज रत्न अवार्ड आदि एक दर्जन से अधिक प्रतिष्ठित अवार्डों से नवाजा जा चुका है। उनके द्वारा लिखित सामाजिक कुरीतियों एवं रूढ़ियों पर केन्द्रित कई हरियाणवी नाटक प्रसारित हो चुके हैं और समसामयिक विषयों पर दर्जनों वार्ताएं प्रसारित हो चुकी हैं। स्वतंत्र लेखक के रूप में दो हजार से अधिक लेख व रचनाएं प्रतिष्ठित राष्ट्रीय समाचार पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुकी हैं।
अनुदेशक से निदेशक का सफर : 
संस्थान के इतिहास में अनूठी मिसाल
बेहद गरीबी के माहौल में पले-पढ़े राजेश कश्यप ने अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2004 मेें यूनीवर्सिटी काॅलेज से स्नातक शिक्षा के उपरांत जन शिक्षण संस्थान में स्टेनोग्राफी हिन्दी के अनुदेशक के रूप में की थी। इसके अगले ही वर्ष संस्थान में उन्हें सहायक कार्यक्रम अधिकारी एवं मीडिया इंचार्ज के रूप में नियुक्ति मिल गई। वर्ष 2009 में उन्हें महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक में संस्थापित चैधरी रणबीर शोधपीठ में बतौर शोध सहायक कार्य करने का सुनहरा मौका मिला। इसके बाद उन्हें दिसम्बर, 2016 में जन शिक्षण संस्थान का प्रभारी निदेशक बनने का सौभाग्य मिला। अब उन्हें संस्थान के नए निदेशक के रूप में नियुक्ति मिली है। इस तरह से राजेश कश्यप ने अटूट मेहनत व अथक संघर्ष के बलपर अनुदेशक से निदेशक बनने का शानदार सफल तय करके संस्थान के इतिहास में एक अनूठी मिसाल पेश की है।
Thanks Print Media







Monday, 10 December 2018

रोहतक जिले के गरीब, बेरोजगार एवं जरूरतमंद लोगों के लिए खुला आमंत्रण

रोहतक जिले के गरीब, बेरोजगार एवं जरूरतमंद लोगों के लिए खुला आमंत्रण
**********
कौशलता विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रायोजित जन शिक्षण संस्थान, रोहतक में 15 से 40 वर्ष की आयु के निरक्षर, अल्पशिक्षित, गरीब, बेरोजगार एवं जरूरतमंद लोगों को रोजगारदायक व्यावसायिक प्रशिक्षण (कोर्स) करवाए जा रहे हैं। इनका लाभ लेने के लिए रोहतक जिले के गरीब, बेरोजगार एवं जरूरतमंद लोगों को खुला आमंत्रण है। प्रशिक्षणार्थी नियमित रूप से मात्र 2 घण्टे प्रशिक्षण लेकर सहज कौशलता प्राप्त कर सकता है और रोजगार/स्वरोजगार अपनाकर सामाजिक एवं आर्थिक रूप से सशक्त हो सकता है। इस समय संस्थान में ब्यूटीशियन (4.5 माह), फैशन डिजायनिंग (6 माह), लेदर प्रोडक्टस (5 माह), फर्नीचर मेकिंग (3 माह), डिजीटल फोटोग्राफी (1.5 माह), विडियोग्राफी (1.5 माह), कम्प्यूटर एप्लीकेशन (5 माह) आदि कोर्स की कुछ सीटें उपलब्ध हैं। प्रशिक्षणार्थियों की सुविधा के लिए जिला रोहतक के किसी भी गाँव अथवा कॉलोनी में संस्थान की तरफ से व्यावसायिक प्रशिक्षण उपकेन्द्र भी खोला जा सकता है। यदि आप ये कोर्स करना अथवा करवाना चाहते हैं तो वाट्सअप नंबर 9416629889 पर अपने पूरे नाम व पते के साथ अनुरोध भेज सकते हैं। यदि संभव हो पाया तो आपके गाँव अथवा कॉलोनी में व्यावसायिक प्रशिक्षण उपकेन्द्र खोलने का प्रयास किया जायेगा।
नोट:-
1. यदि आपके पास उपर्युक्त कोर्स का मान्यता प्राप्त डिप्लोमा/डिग्री है तो अनुदेशक/अनुदेशिका के पद के लिए आवेदन भी भेज सकते हैं।
 2. कृपया केवल वाट्सअप मैसेज ही करें। आवश्यकता हुई तो संस्थान की तरफ से आपको कॉल की जायेगी।
3. अधिक जानकारी के लिए संस्थान के मुख्य कार्यालय ‘ईश्वर सदन’, नजदीक चौबीसी का चबूतरा, महम (रोहतक) किसी भी कार्यदिवस के दिन प्रातः 11ः00 बजे से शाम 4ः00 बजे के बीच आ सकते हैं। जब भी आएं, कृपया आाने से पहले फोन नं. 9416629889 पर मिलने का समय जरूर तय लें।
विशेष अनुरोध:
1. संस्थान की अन्य गतिविधियों को जानने के लिए ब्लॉग  http://jssrohtak.blogspot.com  को विजिट करें।

-राजेश कश्यप
प्रभारी निदेशक,
जन शिक्षण संस्थान, रोहतक।
वाट्सअप नं.: 9416629889

Tuesday, 31 July 2018

स्वच्छता पखवाड़ा धूमधाम से सम्पन्न

स्वच्छता पखवाड़ा धूमधाम से सम्पन्न
-शहरी एवं ग्रामीणों को दिया स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का सन्देश, दिलाई शपथ
*******************************
कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित जन शिक्षण संस्थान, रोहतक द्वारा 16 से 31 जुलाई तक स्वच्छता पखवाड़ा मनाया गया। संस्थान के चेयरमैन डॉ. जसफूल सिंह ने बताया कि इस पखवाड़े के दौरान भारत सरकार के निर्देशानुसार स्वच्छता एवं पर्यावरण से जुड़ी आधा दर्जन भर रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की गईं। उन्होंने आगे बताया कि इस पखवाड़े के दौरान रोहतक जिले के कई गाँवों एवं स्लम बस्तियों में बड़े पैमाने पर पौधारोपण किया गया और लोगों को पर्यावरण संरक्षण एवं संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण करने के लिए प्रेरित किया गया। चेयरमैन डॉ. जसफूल सिंह ने आगे बताया कि स्वच्छता पखवाड़े के दौरान ग्राम एवं खण्ड स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों में युवावर्ग को स्वच्छता की शपथ दिलाई और पर्यावरण स्वच्छ बनाने में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया। इसके साथ ही डॉ. जसफूल सिंह ने स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रमों में उल्लेखनीय सहयोग देने वाली सामाजिक संस्थाओं हरियाणा नवयुवक कला संगम, ग्रामीण विकास के लिए तरूण (गर्वित), चौबीसी विकास संघ और संस्था के सभी पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।  संस्थान के प्रभारी निदेशक राजेश कश्यप ने स्वच्छता पखवाड़े की रचनात्मक गतिविधियों के बारे में अवगत करवाते हुए बताया कि लोगों को मादक पदार्थों के नशे बचाने के लिए भांग जैसी मादक वनस्पतियों को जड़ से उखाड़ फेंकने का अभियान चलाया गया। स्लम बस्तियों में पौधारोपण किया गया और शहर के पार्कों की सफाई की गई। राजेश कश्यप ने आगे बताया कि आम जन मानस को स्वच्छता व पर्यावरण के प्रति सजग व सहयोगी बनाने के लिए संस्थान के सदस्य घर-घर पहुंचे, उनके साथ पौधारोपण किया और साथ ही उन्हें स्वच्छता अपनाने व अधिक से अधिक पौधे लगाने की शपथ दिलाई। इसके साथ ही स्वच्छता जागरूकता रैलियों का भी आयोजन किया गया। स्वच्छता पखवाड़ा के दौरान सराहनीय योगदान देने के लिए निर्मल देवी, स्वीटी, प्रियन्का, ममता, कोमल, मनीषा, काजल, सोनिया, प्रवीण, प्रिया, स्वाति, सीमा आदि को विशेष तौरपर सम्मानित किया गया।  







शुक्रिया और आभार प्रिंट मिडिया 




रिपोर्ट:
राजेश कुमार ‘कश्यप’
प्रभारी निदेशक,
जन शिक्षण संस्थान, रोहतक
(कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय, भारत सरकार)
मोबाईल नं.: 9416629889
email : jssrohtak@rediffmail.com

Friday, 27 July 2018

मादक वनस्पति उन्मूलन अभियान एवं श्रमदान

मादक वनस्पति उन्मूलन अभियान एवं श्रमदान
कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित जन शिक्षण संस्थान, रोहतक ने स्वच्छता पखवाड़ा (16-31 जुलाई, 2018) के दौरान एक रचनात्मक कदम उठाते हुए मादक वनस्पति उन्मूलन अभियान चलाने एवं श्रमदान का निर्णय लिया। संस्थान के चेयरमैन डॉ. जसफूल सिंह ने बताया कि हमारे आसपास अनेक ऐसी मादक वनस्पतियां उगी हुई हैं, जिनका प्रयोग लोग नशे के लिए करते हैं। खासकर, युवा इन नशों का शिकार होकर अपना भविष्य तबाह कर रहे हैं और अनेक परिवार तबाह हो रहे हैं। ऐसी मादक वनस्पतियों के उन्मूलन का अभियान स्वच्छता पखवाड़ा अभियान के लिए एक विशिष्ट रचनात्मक उपलब्धि होगी। इसी सोच एवं उद्देश्य के साथ संस्थान के प्रभारी निदेशक श्री राजेश कश्यप के नेतृत्व में संस्थान की एक टीम ने संस्थान के मुख्य कार्यालय के निकट नशे के लिए प्रयोग में लाई जाने वाली भांग को जड़ से उखाड़ने का रचनात्मक अभियान बड़ी जोरशोर से चलाया। स्थानीय ग्रामीणों ने संस्थान के इस कदम का हृदय से स्वागत किया और संस्थान की टीम को साधुवाद दिया। मादक वनस्पति उन्मूलन अभियान की इस टीम ने संस्थान के चेयरमैन डॉ. जसफूल सिंह, प्रभारी निदेशक श्री राजेश कश्यप, सहायक कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती प्रियन्का के अलावा कु. मोनिया, श्रीमती प्रवीण कुमारी, श्री राजेश कुमार, श्री नरेन्द्र कुमार, श्री प्रदीप कुमार, श्रीमती शीना, श्रीमती शकुन्तला, श्रीमती गीता, श्रीमती ममता आदि मुख्य रूप से शामिल थे। 













रिपोर्ट:

राजेश कुमार ‘कश्यप’
प्रभारी निदेशक,
जन शिक्षण संस्थान, रोहतक
(कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय, भारत सरकार)
मोबाईल नं.: 9416629889
email : jssrohtak@rediffmail.com


Thursday, 26 July 2018

स्वच्छता अभियान चलाया और श्रमदान किया

स्वच्छता अभियान चलाया और श्रमदान किया
जन शिक्षण संस्थान, रोहतक के तत्वावधान में 16 से 31 जुलाई के बीच स्वच्छता पखवाड़ा मनाया गया। इस दौरान रोहतक जिले की स्लम बस्तियों, पार्कों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान जोरशोर से चलाया गया। सलारा मोहल्ला, रोहतक में संस्थान के पदाधिकारियों एवं पूर्व प्रशिक्षणार्थियों ने श्रमदान किया और गलियों एवं पार्क में सफाई अभियान चलाया। सलारा मोहल्ला के निवासियों ने संस्थान द्वारा चलाये गए स्वच्छता अभियान के खूब प्रशंसा की और इस अभियान में सहयोगी बने। इस अवसर पर जन शिक्षण संस्थान, रोहतक के प्रभारी निदेशक श्री राजेश कश्यप ने स्वच्छता के महत्व पर विस्तार से जानकारियां दीं और उपस्थित लोगों एवं पूर्व प्रशिक्षणार्थियों को ‘एक कदम स्वच्छता की ओर’ बढ़ाने का आह्वान किया। इस अवसर पर सहायक कार्यक्रम अधिकारी प्रियन्का, अनुदेशिका निर्मल देवी, कु. स्वीटी एवं पूर्व प्रशिक्षणार्थी  उपस्थित रहे। 







रिपोर्ट:

राजेश कुमार ‘कश्यप’
प्रभारी निदेशक,
जन शिक्षण संस्थान, रोहतक
(कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय, भारत सरकार)
मोबाईल नं.: 9416629889
email : jssrohtak@rediffmail.com

Wednesday, 25 July 2018

स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत सेमीनार / कार्यशाला का आयोजन

स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत सेमीनार / कार्यशाला  का आयोजन
जन शिक्षण संस्थान, रोहतक, हरियाणा नवयुवक कला संगम एवं ग्रामीण विकास के लिए तरूण (गर्वित) के संयुक्त तत्वावधान में खण्ड विकास कार्यालय, महम (रोहतक) में स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत स्वच्छता जागरूकता सेमीनार/कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस सेमीनार में जिला रोहतक के पाँच खण्डों रोहतक, महम, लाखनमाजरा, कलानौर और सांपला के कुल 115 युवक एवं युवतियों ने भाग लिया। इसमें जन शिक्षण संस्थान, रोहतक के चेयरमैन डॉ. जसफूल सिंह ने अपने मुख्य सम्बोधन में सेमीनार में उपस्थित युवक एवं युवतियों को स्वच्छता एवं पर्यावरण के प्रति अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया और पर्यावरण व स्वच्छता के लिए शपथ दिलवाई। इनके अलावा जन शिक्षण संस्थान, रोहतक के प्रभारी निदेशक श्री राजेश कश्यप ने सेमीनार में स्वच्छता एवं पौधारोपण के सन्दर्भ में विस्तार से जानकारियां देते हुए सभी लोगों से एक-एक पौधा लगाने व अपने आसपास सफाई रखने का आह्वान किया। इस अवसर पर गर्वित योजना के जिला परियोजना प्रबन्धक श्री विजय रोहिल्ला, हरियाणा ग्रामीण विकास संस्थान के विशेषज्ञ श्री रामचन्द्र पुनिया, श्री सुनील कुमार और गर्वित योजना के खण्ड अधिकारी श्री वेदपाल आदि उपस्थित थे।












आभार और शुक्रिया प्रिंट मिडिया 



रिपोर्ट:
राजेश कुमार ‘कश्यप’
प्रभारी निदेशक,
जन शिक्षण संस्थान, रोहतक
(कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय, भारत सरकार)
मोबाईल नं.: 9416629889
email : jssrohtak@rediffmail.com