Tuesday, 31 July 2018

स्वच्छता पखवाड़ा धूमधाम से सम्पन्न

स्वच्छता पखवाड़ा धूमधाम से सम्पन्न
-शहरी एवं ग्रामीणों को दिया स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का सन्देश, दिलाई शपथ
*******************************
कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित जन शिक्षण संस्थान, रोहतक द्वारा 16 से 31 जुलाई तक स्वच्छता पखवाड़ा मनाया गया। संस्थान के चेयरमैन डॉ. जसफूल सिंह ने बताया कि इस पखवाड़े के दौरान भारत सरकार के निर्देशानुसार स्वच्छता एवं पर्यावरण से जुड़ी आधा दर्जन भर रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की गईं। उन्होंने आगे बताया कि इस पखवाड़े के दौरान रोहतक जिले के कई गाँवों एवं स्लम बस्तियों में बड़े पैमाने पर पौधारोपण किया गया और लोगों को पर्यावरण संरक्षण एवं संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण करने के लिए प्रेरित किया गया। चेयरमैन डॉ. जसफूल सिंह ने आगे बताया कि स्वच्छता पखवाड़े के दौरान ग्राम एवं खण्ड स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों में युवावर्ग को स्वच्छता की शपथ दिलाई और पर्यावरण स्वच्छ बनाने में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया। इसके साथ ही डॉ. जसफूल सिंह ने स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रमों में उल्लेखनीय सहयोग देने वाली सामाजिक संस्थाओं हरियाणा नवयुवक कला संगम, ग्रामीण विकास के लिए तरूण (गर्वित), चौबीसी विकास संघ और संस्था के सभी पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।  संस्थान के प्रभारी निदेशक राजेश कश्यप ने स्वच्छता पखवाड़े की रचनात्मक गतिविधियों के बारे में अवगत करवाते हुए बताया कि लोगों को मादक पदार्थों के नशे बचाने के लिए भांग जैसी मादक वनस्पतियों को जड़ से उखाड़ फेंकने का अभियान चलाया गया। स्लम बस्तियों में पौधारोपण किया गया और शहर के पार्कों की सफाई की गई। राजेश कश्यप ने आगे बताया कि आम जन मानस को स्वच्छता व पर्यावरण के प्रति सजग व सहयोगी बनाने के लिए संस्थान के सदस्य घर-घर पहुंचे, उनके साथ पौधारोपण किया और साथ ही उन्हें स्वच्छता अपनाने व अधिक से अधिक पौधे लगाने की शपथ दिलाई। इसके साथ ही स्वच्छता जागरूकता रैलियों का भी आयोजन किया गया। स्वच्छता पखवाड़ा के दौरान सराहनीय योगदान देने के लिए निर्मल देवी, स्वीटी, प्रियन्का, ममता, कोमल, मनीषा, काजल, सोनिया, प्रवीण, प्रिया, स्वाति, सीमा आदि को विशेष तौरपर सम्मानित किया गया।  







शुक्रिया और आभार प्रिंट मिडिया 




रिपोर्ट:
राजेश कुमार ‘कश्यप’
प्रभारी निदेशक,
जन शिक्षण संस्थान, रोहतक
(कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय, भारत सरकार)
मोबाईल नं.: 9416629889
email : jssrohtak@rediffmail.com

Friday, 27 July 2018

मादक वनस्पति उन्मूलन अभियान एवं श्रमदान

मादक वनस्पति उन्मूलन अभियान एवं श्रमदान
कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित जन शिक्षण संस्थान, रोहतक ने स्वच्छता पखवाड़ा (16-31 जुलाई, 2018) के दौरान एक रचनात्मक कदम उठाते हुए मादक वनस्पति उन्मूलन अभियान चलाने एवं श्रमदान का निर्णय लिया। संस्थान के चेयरमैन डॉ. जसफूल सिंह ने बताया कि हमारे आसपास अनेक ऐसी मादक वनस्पतियां उगी हुई हैं, जिनका प्रयोग लोग नशे के लिए करते हैं। खासकर, युवा इन नशों का शिकार होकर अपना भविष्य तबाह कर रहे हैं और अनेक परिवार तबाह हो रहे हैं। ऐसी मादक वनस्पतियों के उन्मूलन का अभियान स्वच्छता पखवाड़ा अभियान के लिए एक विशिष्ट रचनात्मक उपलब्धि होगी। इसी सोच एवं उद्देश्य के साथ संस्थान के प्रभारी निदेशक श्री राजेश कश्यप के नेतृत्व में संस्थान की एक टीम ने संस्थान के मुख्य कार्यालय के निकट नशे के लिए प्रयोग में लाई जाने वाली भांग को जड़ से उखाड़ने का रचनात्मक अभियान बड़ी जोरशोर से चलाया। स्थानीय ग्रामीणों ने संस्थान के इस कदम का हृदय से स्वागत किया और संस्थान की टीम को साधुवाद दिया। मादक वनस्पति उन्मूलन अभियान की इस टीम ने संस्थान के चेयरमैन डॉ. जसफूल सिंह, प्रभारी निदेशक श्री राजेश कश्यप, सहायक कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती प्रियन्का के अलावा कु. मोनिया, श्रीमती प्रवीण कुमारी, श्री राजेश कुमार, श्री नरेन्द्र कुमार, श्री प्रदीप कुमार, श्रीमती शीना, श्रीमती शकुन्तला, श्रीमती गीता, श्रीमती ममता आदि मुख्य रूप से शामिल थे। 













रिपोर्ट:

राजेश कुमार ‘कश्यप’
प्रभारी निदेशक,
जन शिक्षण संस्थान, रोहतक
(कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय, भारत सरकार)
मोबाईल नं.: 9416629889
email : jssrohtak@rediffmail.com


Thursday, 26 July 2018

स्वच्छता अभियान चलाया और श्रमदान किया

स्वच्छता अभियान चलाया और श्रमदान किया
जन शिक्षण संस्थान, रोहतक के तत्वावधान में 16 से 31 जुलाई के बीच स्वच्छता पखवाड़ा मनाया गया। इस दौरान रोहतक जिले की स्लम बस्तियों, पार्कों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान जोरशोर से चलाया गया। सलारा मोहल्ला, रोहतक में संस्थान के पदाधिकारियों एवं पूर्व प्रशिक्षणार्थियों ने श्रमदान किया और गलियों एवं पार्क में सफाई अभियान चलाया। सलारा मोहल्ला के निवासियों ने संस्थान द्वारा चलाये गए स्वच्छता अभियान के खूब प्रशंसा की और इस अभियान में सहयोगी बने। इस अवसर पर जन शिक्षण संस्थान, रोहतक के प्रभारी निदेशक श्री राजेश कश्यप ने स्वच्छता के महत्व पर विस्तार से जानकारियां दीं और उपस्थित लोगों एवं पूर्व प्रशिक्षणार्थियों को ‘एक कदम स्वच्छता की ओर’ बढ़ाने का आह्वान किया। इस अवसर पर सहायक कार्यक्रम अधिकारी प्रियन्का, अनुदेशिका निर्मल देवी, कु. स्वीटी एवं पूर्व प्रशिक्षणार्थी  उपस्थित रहे। 







रिपोर्ट:

राजेश कुमार ‘कश्यप’
प्रभारी निदेशक,
जन शिक्षण संस्थान, रोहतक
(कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय, भारत सरकार)
मोबाईल नं.: 9416629889
email : jssrohtak@rediffmail.com

Wednesday, 25 July 2018

स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत सेमीनार / कार्यशाला का आयोजन

स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत सेमीनार / कार्यशाला  का आयोजन
जन शिक्षण संस्थान, रोहतक, हरियाणा नवयुवक कला संगम एवं ग्रामीण विकास के लिए तरूण (गर्वित) के संयुक्त तत्वावधान में खण्ड विकास कार्यालय, महम (रोहतक) में स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत स्वच्छता जागरूकता सेमीनार/कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस सेमीनार में जिला रोहतक के पाँच खण्डों रोहतक, महम, लाखनमाजरा, कलानौर और सांपला के कुल 115 युवक एवं युवतियों ने भाग लिया। इसमें जन शिक्षण संस्थान, रोहतक के चेयरमैन डॉ. जसफूल सिंह ने अपने मुख्य सम्बोधन में सेमीनार में उपस्थित युवक एवं युवतियों को स्वच्छता एवं पर्यावरण के प्रति अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया और पर्यावरण व स्वच्छता के लिए शपथ दिलवाई। इनके अलावा जन शिक्षण संस्थान, रोहतक के प्रभारी निदेशक श्री राजेश कश्यप ने सेमीनार में स्वच्छता एवं पौधारोपण के सन्दर्भ में विस्तार से जानकारियां देते हुए सभी लोगों से एक-एक पौधा लगाने व अपने आसपास सफाई रखने का आह्वान किया। इस अवसर पर गर्वित योजना के जिला परियोजना प्रबन्धक श्री विजय रोहिल्ला, हरियाणा ग्रामीण विकास संस्थान के विशेषज्ञ श्री रामचन्द्र पुनिया, श्री सुनील कुमार और गर्वित योजना के खण्ड अधिकारी श्री वेदपाल आदि उपस्थित थे।












आभार और शुक्रिया प्रिंट मिडिया 



रिपोर्ट:
राजेश कुमार ‘कश्यप’
प्रभारी निदेशक,
जन शिक्षण संस्थान, रोहतक
(कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय, भारत सरकार)
मोबाईल नं.: 9416629889
email : jssrohtak@rediffmail.com


Sunday, 22 July 2018

स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली

स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली
जन शिक्षण संस्थान, रोहतक के तत्वावधान में 16 से 31 जुलाई के बीच स्वच्छता पखवाड़ा मनाया गया। इस दौरान रोहतक जिले की स्लम बस्तियों, पार्कों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान जोरशोर से चलाया गया। सलारा मोहल्ला व पाड़ा मोहल्ला, रोहतक में संस्थान के पदाधिकारियों एवं पूर्व प्रशिक्षणार्थियों ने स्वच्छता जागरूकता अभियान खूब जोरशोर से चलाया। सहायक कार्यक्रम अधिकारी प्रियन्का के नेतृत्व में अनुदेशिकाओं एवं पूर्व प्रशिक्षणार्थियों द्वारा स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गई। प्रशिक्षणार्थियों ने ‘पेड़ लगाओ-पर्यावरण बचाओ-प्रदूषण भगाओ’ के नारों को बुलन्द किया। स्थानीय निवासियों ने इस जागरूकता अभियान की जमकर प्रशंसा की। इसके साथ ही प्रशिक्षणार्थियों ने हाथों में पौधे लेकर लोगों को अधिक से अधिक पौधारोपण करने के लिए भी प्रेरित किया। इस अवसर पर जन शिक्षण संस्थान, रोहतक के प्रभारी निदेशक श्री राजेश कश्यप ने स्वच्छता जागरूकता रैली में भाग लेने वाले पदाधिकारियों, अनुदेशिकाओं एवं पूर्व प्रशिक्षणार्थियों की सराहना की और उनके इस उल्लेखनीय कार्य के लिए विशेष तौरपर सम्मानित करने की घोषणा की। इस अवसर पर सहायक कार्यक्रम अधिकारी प्रियन्का, अनुदेशिका निर्मल देवी, कु. स्वीटी एवं पूर्व प्रशिक्षणार्थी  उपस्थित रहे। 



रिपोर्ट:
राजेश कुमार ‘कश्यप’
प्रभारी निदेशक,
जन शिक्षण संस्थान, रोहतक
(कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय, भारत सरकार)
मोबाईल नं.: 9416629889
email : jssrohtak@rediffmail.com

Thursday, 19 July 2018

स्वच्छता अभियान के दौरान लगाए पौराणिक एवं औषधीय पौधे


स्वच्छता अभियान के दौरान लगाए पौराणिक एवं औषधीय पौधे
हरियाणा नवयुवक कला संगम, जन शिक्षण संस्थान, रोहतक एवं चौबीसी विकास संघ, महम के संयुक्त तत्वावधान में 16 से 31 जुलाई के बीच स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इस दौरान पौधारोपण अभियान भी जोरशोर से चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत सैंकड़ों पौराणिक एवं औषधीय पौधे लगाए गए। कल्पतरू, कदम, महुवा, तोतापरी, ढ़ाक, शरीफा, कचनार, प्राईड ऑफ इण्डिया, सेमल, टीकोमा गोरी चोरी आदि बहुगुणी औषधीय पौधे रोपित किए। इस अवसर पर हरियाणा नवयुवक कला संगम के महानिदेशक डॉ. जसफूल सिंह ने इन पौधों के औषधीय गुणों के बारे में विस्तार से बताया कि ये सब पौधे आयुर्वेदिक दृष्टि से बेहद गुणकारी हैं और भारतीय संस्कृति की अनमोल विरासत हैं। उन्होंने आगे कहा कि इन पौधों का रोपण करने से जहां हमारी अमूल्य धरोहर का संवर्द्धन होगा, वहीं पर्यावरण संरक्षित होगा और रोगों पर अंकुश लगेगा। जन शिक्षण संस्थान के प्रभारी निदेशक राजेश कश्यप ने पेड़ लगाओ, पर्यावरण बचाओ और प्रदूषण भगाओ का नारा देते हुए सभी से एक-एक पौधा लगाने का आह्वान किया। हरियाणा नवयुवक कला संगम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. प्रवीण चौधरी ने बताया कि वृक्ष जीवन का आधार हैं। इसलिए हमें अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिएं। इस अवसर पर समाजसेविका टीना ग्रेवाल, मीना चौधरी, प्रियन्का, मोनिया, राजेश कुमार आदि उपस्थित रहे।



रिपोर्ट:
राजेश कुमार ‘कश्यप’
प्रभारी निदेशक,
जन शिक्षण संस्थान, रोहतक
(कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय, भारत सरकार)
मोबाईल नं.: 9416629889
email : jssrohtak@rediffmail.com


Tuesday, 17 July 2018

घर-घर जाकर दिलाई स्वच्छता शपथ

घर-घर जाकर दिलाई स्वच्छता शपथ
कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित जन शिक्षण संस्थान, रोहतक द्वारा दिनांक 16 जुलाई से 31 जुलाई, 2018 तक स्वच्छता पखवाड़ा मनाया गया। इस दौरान स्वच्छता एवं पौधारोपण संबंधी अनेक गतिविधियों का सफल संचालन किया गया। पर्यावरण एवं स्वच्छता के प्रति आम जनमानस को प्रतिबद्ध करने के उद्देश्य से जन शिक्षण संस्थान लोगों के घर-घर पहुंचा और उनके पारिवारिक सदस्यों को स्वच्छता का ध्यान रखने और पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्द्धन के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने की शपथ दिलाई। संस्थान के प्रभारी निदेशक श्री राजेश कश्यप के नेतृत्व में संस्थान के पदाधिकारियों ने लोगों को घर-घर जाकर स्वच्छता एवं पर्यावरण के सन्दर्भ में जागरूक किया। इस रचनात्मक गतिविधि के लिए संस्थान के चेयरमैन डॉ. जसफूल सिंह ने सभी पदाधिकारियों को बधाई दी। डॉ. जसफूल सिंह ने आम जन मानस से आह्वान किया कि यदि हम स्वच्छता का ध्यान रखेंगे तो अनेक भयंकर रोगों से बचे रह सकेंगे और अधिक से अधिक पौधारोपण करेंगे तो प्राकृतिक आपदाओं से बचे रह सकेंगे। 

रिपोर्ट:
राजेश कुमार ‘कश्यप’
प्रभारी निदेशक,
जन शिक्षण संस्थान, रोहतक
(कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय, भारत सरकार)
मोबाईल नं.: 9416629889
email : jssrohtak@rediffmail.com


Monday, 16 July 2018

स्वच्छता-शपथ कार्यक्रम आयोजित


स्वच्छता-शपथ कार्यक्रम आयोजित
कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित जन शिक्षण संस्थान, रोहतक द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा (16-31 जुलाई, 2018) अभियान की गतिविधियां शुरू कर दी गईं। इस अभियान का प्रारम्भ स्वच्छता-शपथ से की गई। स्वच्छता अभियान के सदस्यों को प्रभारी निदेशक श्री राजेश कुमार कश्यप ने निम्नलिखित स्वच्छता-शपथ दिलवाई:
मैं शपथ लेता/लेती हूँ कि मैं स्वयं स्वच्छता के प्रति सजग रहूंगा/रहूंगी और उसके लिए समय दूंगा/दूंगी।
हर वर्ष 100 घण्टे यानी हर सप्ताह 2 घण्टे श्रमदान करके स्वच्छता के इस संकल्प को चरितार्थ करूंगा/करूंगी।
मैं न गंदगी करूंगा, न किसी और को करने दूंगा/दूंगी।
सबसे पहले मैं स्वयं से, मेरे परिवार से, मेरे मोहल्ले से, मेरे गांव से एवं मेरे कार्यस्थल से शुरूआत करूंगा/करूंगी।
मैं यह मानता/मानती हूं कि दुनिया के जो भी देश स्वच्छ दिखते हैं, उसका कारण यह है कि वहां के नागरिक गन्दगी नहीं करते और न ही होने देते हैं।
इस विचार के साथ मैं गांव-गांव और गली-गली स्वच्छ भारत-मिशन का प्रचार करूंगा/करूंगी।
मैं आज जो शपथ ले रहा/रही हूं, वह अन्य 100 व्यक्तियों से भी करवाऊंगा/करवाऊंगी।
वे भी मेरी तरह स्वच्छता के लिए 100 घण्टे दे, इसके लिए प्रयास करूंगा/करूंगी।
मुझे मालूम है कि स्वच्छता की तरफ बढ़ाया गया मेरा एक कदम पूरे भारत देश को स्वच्छ बनाने में मदद करेगा।

रिपोर्ट:

राजेश कुमार ‘कश्यप’
प्रभारी निदेशक,
जन शिक्षण संस्थान, रोहतक
(कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय, भारत सरकार)
मोबाईल नं.: 9416629889
email : jssrohtak@rediffmail.com


Sunday, 15 July 2018

स्वच्छता पखवाड़ा (16-31 जुलाई, 2018) का शुभारम्भ

‘स्वच्छता-पोस्टर’ जारी
स्वच्छता पखवाड़ा (16-31 जुलाई, 2018) का शुभारम्भ
कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित जन शिक्षण संस्थान, रोहतक द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा का शुभारम्भ किया गया। यह स्वच्छता पखवाड़ा दिनांक 16 जुलाई से 31 जुलाई, 2018 तक चलेगा। इस दौरान आयोजित की जाने वाली गतिविधियों को सूचीबद्ध किया गया और उसके लिए कार्य योजना तैयार की। इसके साथ ही स्वच्छता के लिए प्रेरित करने हेतू ‘स्वच्छता-पोस्टर’ भी जारी किए गए। 


स्वच्छता पखवाड़ा के मूल उद्देश्य:
1. आम जनमानस स्वच्छता के महत्व को समझें और स्वच्छता अभियान से स्वेच्छा से जुड़ें।
2. लोग पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्द्धन अभियान से जुड़ें और सामूहिक रूप से पौधारोपण करें।
3. लोगों में स्वच्छता एवं पर्यावरण के प्रति बड़े स्तर पर जागरूकता बढ़े।

इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन डॉ. जसफूल सिंह, प्रभारी निदेशक राजेश कुमार ‘कश्यप’, कार्यक्रम अधिकारी जितेन्द्र गिरधर, सहायक कार्यक्रम अधिकारी प्रियन्का के अलावा अन्य सभी पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। 
रिपोर्ट:
राजेश कुमार ‘कश्यप’
प्रभारी निदेशक,
जन शिक्षण संस्थान, रोहतक
(कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय, भारत सरकार)
मोबाईल नं.: 9416629889
email : jssrohtak@rediffmail.com