Friday 13 January 2017

लोहड़ी एवं मकर सक्रांति महापर्व पर सांस्कृतिक महोत्सव आयोजित


लोहड़ी एवं मकर सक्रांति महापर्व पर
सांस्कृतिक महोत्सव आयोजित
-वृद्ध सम्मान समारोह में 150 वृद्धाओं को शॉल ओढ़ाकर किया गया सम्मानित 
- उत्कृष्ट, प्रतिभाओं, पत्रकाazरों एवं समाजसेवियों को भी सम्मानित किया गया 

लोहड़ी एवं मकर सक्रांति के पावन पर्व पर हरियाणा नवयुवक कला संगम, जन शिक्षण संस्थान, चौबीसी विकास संघ एवं जस्सी वेलफेयर सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन किया गया। इस महोत्सव का शुभारंभ अतिथिगण ने दीप प्रज्जवलित करके किया। इस अवसर पर डॉ. जसफूल सिंह ने अपने अध्यक्षीय सम्बोधन में कहा कि प्रत्येक पर्व हमारी अनमोल धरोहर है। हर पर्व आपसी एकता, सौहार्द, उन्नति एवं प्रगति का सूचक है। हमें जाति, धर्म, मजहब आदि सबको भुलाकर सभी पर्व धूमधाम से मनाने चाहिएं और उनके संरक्षण एवं संवद्र्धन में अपना समुचित योगदान देना चाहिए। महोत्सव में जन शिक्षण संस्थान के प्रभारी निदेशक राजेश कश्यप ने लोहड़ी एवं मकर संक्रांति के ऐतिहासिक एवं पारंपरिक महत्व पर प्रकाश डाला। इस सांस्कृतिक महोत्सव में वृद्धसेवा केन्द्र की वृद्धाएं एवं जन शिक्षण संस्थान की प्रशिक्षणार्थी पारंपरिक लोकगीतों एवं पंजाबी गिद्धा पर जमकर थिरकी और मेहमानों को भी झूमने को विवश कर दिया। इस अवसर पर महम, सैमाण, भैणी सुरजन, किशनगढ़ आदि वृद्धसेवा केन्द्रों की 150 वृद्धाओं को शॉल और वृद्धों को चद्दर ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इनके अलावा प्रिन्ट एवं इलैक्ट्रोनिक के क्षेत्र में देश व प्रदेश की सांस्कृतिक एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के संरक्षण एवं संवद्र्धन में उल्लेखनीय योगदान देने के लिए महम के पत्रकारों राजकुमार नरवाल, रविन्द्र मलिक, प्रीत सिंह, अजमेर गोयत, जैन मोहम्मद को विशेष तौरपर सम्मान प्रदान किया गया। इसके साथ ही समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए पिछले छह वर्ष से वृद्धों की सतत चिकित्सा सेवा के लिए डॉ. सोमलता ढ़ाका, फिजियोथेरेपिस्ट डा. पुष्पा को सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय समाजसेवा के लिए निर्मला देव, विजय नरवाल शास्त्री आदि को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जन शिक्षण संस्थान के प्रभारी निदेशक राजेश कश्यप, डॉ. प्रवीण चौधरी, शकुन्तला चौधरी, जितेन्द्र गिरधर, प्रदीप सिवाच, सूर्य देव सिंह, राजकुमार, प्रियन्का, ज्योति, रीना आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। 





























































































Thanks Print Media 
लोहड़ी एवं मकर सक्रांति महापर्व पर आयोजित महोत्सव की कवरेज के लिए प्रिन्ट मीडिया के सम्मानित बन्धुओं का तहेदिल से आभार एवं धन्यवाद है।




*
-राजेश कश्यप
प्रभारी निदेशक,
जन शिक्षण संस्थान, रोहतक
(मानव संसाधन विकास मंत्रालय, भारत सरकार)
‘ईश्वर सदन’, नजदीक चौबीसी का चबूतरा,
महम (रोहतक) हरियाणा।
मोबाईल/वाट्सअप नंबर: 9416629889

No comments:

Post a Comment